{"_id":"64aaf3350a3ad9fdd3089a0f","slug":"road-filled-with-water-ambedkar-nagar-news-c-13-1-326599-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रामबाबा-मिझौड़ा रोड पर भरा पानी, आवाजाही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रामबाबा-मिझौड़ा रोड पर भरा पानी, आवाजाही मुश्किल
Sun, 09 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
रामबाबा मार्ग पर भरा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। भीटी ब्लाॅक क्षेत्र के रामबाबा से मिझौड़ा जाने वाला मार्ग जलाशय में तब्दील होने से सैकड़ों लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। जल निकासी के लिए सड़क पर बनी पुलिया को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे बारिश में रोड लबालब हो जाती है।
रामबाबा से मिझौड़ा जाने वाले मार्ग पर रामबाबा इंटर कॉलेज के साथ कई स्कूल हैं। इसी मार्ग से लोग क्षेत्र के अस्पताल पहुंचते हैं। कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते सड़क जलाशय में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी के लिए सड़क पर एक पुलिया बनी है। उसे कुछ लोगों ने बंद कर दिया जिससे पानी सड़क पर भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के रामबरन, कालिका प्रसाद, मनोहर व हरिनारायण ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से प्रतिदिन सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। बीते दिनों एसडीएम से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।