{"_id":"5f6e30fb8ebc3e9bd646dc03","slug":"road-ambedkar-nagar-news-lko542004277","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल बढ़ा रहा बदहाल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल बढ़ा रहा बदहाल मार्ग
विज्ञापन
फोटो 3, अंबेडकरनगर के आलापुर में बारिश के बाद बदहाल सड़क पर हुआ जलभराव।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। चौंकिए मत। यह कोई टापू नहीं बल्कि रामनगर मुख्य बाजार से चौरा घाट जाने वाला मार्ग है। इसकी यह हालत जिम्मेदारों की घोर लापरवाही का परिणाम है। बता दें कि रामनगर मुख्य बाजार से चौरा घाट जाने वाला पिच मार्ग लंबे समय से बदहाल हो चुका है। हालत यह है कि सड़क का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से उखड़ चुका है। अब सिर्फ बोल्डर गिट्टियां ही इसमें बची हैं। ऊपर से उत्पन्न गड्ढे इसमें नासूर बने हुए हैं। इस बदतर मार्ग से होकर आवागमन करना नागरिकों की आदत हो चुकी है।
मनमानी का आलम यह है कि इसी मार्ग से होकर आये दिन अधिकारियों व कर्मचारियों का भी आना जाना होता है। इसके बावजूद यह मार्ग उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इस बीच बारिश के बाद यह मार्ग किसी टापू से कम नहीं दिख रहा। बीच सड़क उत्पन्न गड्ढों में लबालब पानी भर गया है। ऊपर से कीचड़ ने और समस्या उत्पन्न कर दिया है। इस पानी भरे मार्ग से होकर जो भी राहगीर व यात्री गुजरता है वह पहले जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को कोसता है, फिर आगे बढ़ता है।
उधर मार्ग के किनारे स्थित दुकानदारों की समक्ष अलग से समस्या बनी हुई है। बड़े वाहनों के आने जाने से गंदा पानी उनके दुकान तक पहुंच जाता है। जो कई बार असहज स्थिति उत्पन्न कर देती है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इन दो दिनों के बीच तीन चार व्यक्ति इस गड्डे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नागरिकों ने शासन प्रशासन की इस उदासीनता पर रोष प्रकट करते हुए अविलंब मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की।