{"_id":"5d7a777c8ebc3e939e46f733","slug":"road-ambedkar-nagar-news-lko481168895","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढई करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त होगी साढ़े 8 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढई करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त होगी साढ़े 8 किमी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शहर से गुजरने वाला अकबरपुर-अयोध्या मार्ग लंबे समय से शहर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना था। बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों का निकलना दूभर कर रखा था, लेकिन अब जाकर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। साढ़े आठ किलोमीटर के हिस्से पर काम चल रहा है। ढाई करोड़ रुपये की लागत से तेजी से काम चल रहा है।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा से अन्नावा बाजार के आगे तक करीब साढ़े आठ किमी लंबाई में प्रथम चरण में सड़क का निर्माण नवीनीकरण योजना के तहत तेजी से शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अंबेडकरनगर व अयोध्या जिले को जोड़ने वाले इस मार्ग के गड्ढामुक्त होने से बड़ी संख्या में लोगों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
धर्मनगरी अयोध्या व अंबेडकरनगर को जोडने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील था। मुख्य मार्ग होने के चलते हर दिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को सुचारु आवागमन में मुश्किलें हो रही थीं। इसके अलावा बड़े-बड़े गड्ढे लगातार सड़क हादसों का सबब बन रहे थे। शहर के लोग लंबे समय से सड़क सही करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इस बीच प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि नवीनीकरण योजना के तहत अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा से अन्नावां बाजार के आगे साढ़े आठ किमी लंबाई में सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। बताया कि नवीनीकरण योजना के तहत 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से सड़क को गड्ढामुकत करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था अखिल कुमार फर्म को सौंपी गई है। बताया कि सड़क को गड्ढामुकत करने का कार्य अन्नावां बाजार की तरफ से शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे लोगों को सुचारु आवागमन में व्यापक लाभ मिलेगा।
अकबरपुर के अनुराग व अमित ने सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रारंभ करना सराहनीय कदम है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे उत्पन्न होने से आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। गड्ढामुक्त होने से आवागमन में सहूलियत होगी। शहाब परवेज व रईस अहमद ने कहा कि सड़क को गड्ढामुक्त कराया जाना जरूरी था। देर से ही सही, लेकिन सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य सराहनीय कदम है। इससे हर दिन अकबरपुर से अयोध्या जाने वाले लोगों को फायदा होगा।
ढाई करोड़ की लागत से साढ़े आठ किमी लंबी सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। नवीनीकरण योजना के तहत हो रहा यह काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
- शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग