फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road

सावधान, सड़क गड्ढों में नहीं, बल्कि गड्ढों में तब्दील है सड़क

Fri, 16 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Road
अंबेडकरनगर। सावधान! आपको अकबरपुर से केदारनगर होते हुए इल्तिफातगंज तक जाना है तो बहुत संभलकर निकलना होगा। दरअसल, अकबरपुर से इल्तिफातगंज तक करीब 17 किमी लंबी यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। केदारनगर बाजार में करीब डेढ़ किमी की सड़क तो पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया गया था। एक फेज में 8.6 किमी, जबकि दूसरे में 8.74 किमी का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की शिकायतें आई थीं, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजा यह है कि अब यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खासकर केदारनगर बाजार में करीब डेढ़ किमी लंबाई में सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल चुकी है। इससे संबंधित मार्ग पर सफर करना दूभर हो गया है। गड्ढों में गिरने से अक्सर लोग चोटिल हो जाते हैं। मार्ग निर्माण की मांग लंबे समय से संबंधित मार्ग से होकर गुजरने वाले लोग करते रहते हैं, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नतीजा यह है कि संबंधित मार्ग से होकर गुजरने वाली करीब 15 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनगर के ऋषभ वर्मा व शिवपूजन वर्मा ने कहा कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसके चलते क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। प्रेमचंद्र, मोहम्मद अकरम, जयप्रकाश मद्धेशिया व रोहित वर्मा ने कहा कि मार्ग निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है।
इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। रामचंदर वर्मा, सुमित कुमार, संतोष सोनी व विनोद ने कहा कि नसरुल्लापुर, पहाड़पुर, नाउसांडा, बरुआजलाकी व परशुरामपुर समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए केदारनगर मुख्य बाजार है। बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। गड्ढों में पानी भरा होने के चलते उन्हें मुश्किलें उठानी पड़ती हैं।

संबंधित सड़क के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बारिश का मौसम होने के चलते निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- आशीष मेहरोत्रा, सहायक अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed