फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rights will be available only on the basis of strong organization

मजबूत संगठन के आधार पर ही मिलेगा अधिकार

Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rights will be available only on the basis of strong organization
अंबेडकरनगर। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि शिक्षक व शिक्षामित्र विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इससे शिक्षक व शिक्षामित्रों का हक मारा जा रहा है। कहा गया कि मजबूत संगठन के आधार पर ही उनका अधिकार मिल सकेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर हक की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद कर सकते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि जिले में एक मजबूत संगठन खड़ा करें। इसके लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। कहा कि शिक्षक व शिक्षामित्र लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन इनकी कहीं होई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

समान कार्य, समान वेतन मांग को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरेंद्र कुमार यादव, राहुल कुमार सिंह, रमापित वर्मा ने कहा कि हमारा जो अधिकार है, उसे मिलना ही चाहिए। शिक्षक व शिक्षामित्र अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। अपना अधिकार हासिल करके ही चैन लेंगे। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो फिर धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed