{"_id":"647e1e900040090db90e8786","slug":"rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-tractor-ambedkar-nagar-news-c-13-1-274687-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर ईरिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर ईरिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर) थाना क्षेत्र मालीपुर में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को भी ई-रिक्शे के साथ हुए हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई थी।
रुकुनपट्टी निवासी रामनाथ पांडेय (35) सोमवार को ई&रिक्शा लेकर मालीपुर जा रहे थे। मंसूरपुर गांव के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा ट्राॅली की चपेट में आ गया और हादसे में रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)