{"_id":"648df0207973b520d80c05f4","slug":"reviewed-the-preparations-ambedkar-nagar-news-c-13-1-293986-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मंडलायुक्त व आईजी ने लिया तैयारी का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मंडलायुक्त व आईजी ने लिया तैयारी का जायजा
Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
हवाईपट्टी का जायजा लेते मंडलायुक्त व आईजी अयोध्या परिक्षेत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। हवाई पट्टी परिसर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम 12 अरब से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार शनिवार को अकबरपुर पहुंचे। जिले के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
सीएम योगी का दौरान 20 जून को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शनिवार को अयोध्या के मंडलायुक्त व आईजी अंबेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने डीएम अविनाश सिंह व एसपी अजीत सिन्हा के साथ हवाईपट्टी पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। गर्मी को देखते हुए लोगों के आवागमन तथा अन्य इंतजामों का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि मौसम को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएं।
डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां बेहतर ढंग से की जा रही हैं। करीब 15 हजार कुर्सियों का प्रबंध किया गया है। पुलिस लाइन, कटरिया याकूबपुर बाग तथा सीडीओ आवास के निकट सामान्य वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोहिया भवन में वीवीआईपी वाहन पार्किंग रहेगी।