फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revenue

राजस्व वसूली में लाएं तेजी, बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई

Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Revenue
अंबेडकरनगर। विभिन्न प्रकार की राजस्व वसूली में तेजी लायी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। यह निर्देश सोमवार को कर करेत्तर विविध देय तथा मुख्य देय की वसूली को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने प्रकट किया। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम ने कहा कि आबकारी, परिवहन विभाग समेत आरसी, बैंक वसूली, खनन वसूली, विद्युत तथा स्टांप आदि से जुड़ी वसूली किसी भी परिस्थिति में स्थगित नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के मामलों को लंबित न रखने का निर्देश देते हुए कहा कि उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सभी विभागों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली में पर्याप्त तेजी सुनिश्चित करें।जिससे लक्ष्य की प्राप्ति के साथ ही उससे भी बेहतर प्रदर्शन हो सके। चेतावनी दिया कि माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली वाले विभागों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी प्रार्थना पत्र विभिन्न पटलों पर आ रहे हैं, उनका निस्तारण समयबद्धता से सुनिश्चित हो। यह तय हो कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed