{"_id":"05c8d815a71455ee42dcffae581952c6","slug":"retarded-girl-raped-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी होने पर परिवार के सदस्य पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी एक बालिका बुधवार देर शाम गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। आरोप है इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह पर कपड़ा रखकर निकट स्थित अरहर के खेत में खींच ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया हुआ। बताया जाता है कि बालिका मंदबुद्धि की है। पीड़ित बालिका ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ विजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर महरुआ थाना क्षेत्र निवासी अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।