{"_id":"5cc33accbdec22143b6f2dee","slug":"result-of-83-000-students-of-up-board-will-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाोर्ड परीक्षा के 83 हजार छात्राें के भाग्य का फैसला अाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाोर्ड परीक्षा के 83 हजार छात्राें के भाग्य का फैसला अाज
Fri, 26 Apr 2019 10:37 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
student union election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए 83 हजार 235 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर सामने आएगा। इसे लेकर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की धुकधुकी बढ़ गई है। उन्हें इंतजार है, उस समय का, जब परिणाम सामने आए और उन्हें जानकारी हो सके कि उन्होंने किस श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। उधर परीक्षा परिणाम समय पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित साइबर कैफे संचालकों ने जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं।
शनिवार का दिन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बैठे छात्र-छात्राओं के लिए काफी अहम है। कारण यह कि वर्ष भर हासिल की गई शिक्षा को लेकर जो परीक्षा दी थी, उसका परिणाम शनिवार 27 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे तक सामने आएगा। गौरतलब है कि गत 7 फरवरी से 3 मार्च तक हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट में कुल 83 हजार 235 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें हाईस्कूल के 46 हजार 652, जबकि इंटरमीडिएट के 36 हजार 583 छात्र-छात्राएं शामिल थे।
बोर्ड की परीक्षा जिले के 115 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस बीच शनिवार 27 अप्रैल को निकलने वाले परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की धुकधुकी बढ़ गई है। उन्हें इंतजार है कि जल्द से जल्द वह समय आए, जब परीक्षा परिणाम सामने आए और उन्हें जानकारी हो सके कि उन्होंने किस श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
उधर परीक्षा परिणाम समय से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित साइबर कैफे के संचालकों ने जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। अकबरपुर नगर के साइबर कैफे संचालक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने विशेष तैयारी कर रखी है। कहा कि उनकी योजना है कि साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम सामने आते ही उसे समय पर छात्र-छात्राओं तक पहुंचा सकें। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में भी परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर लिया।
स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र तिवारी व मौर्या ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज मौहरिया खानपुर के प्रधानाचार्य गोपाल मौर्य ने बताया कि उन्होंने नेटवर्क समस्या न हो, इसके लिए उन्होंने अलग-अलग निजी दूरसंचार कंपनियों के नेट की व्यवस्था कर रखी है।