फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Restrictions continue on the road to Ayodhya, one has to wait for hours

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की राह पर रोक जारी, करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Restrictions continue on the road to Ayodhya, one has to wait for hours
महरुआ थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग पर लगा जाम।
अंबेडकरनगर। वसंत पंचमी से शुरू हुआ रूट डायवर्जन और वाहनों को रोके जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार शाम तक अयोध्या हाईवे पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की कतार लगी रही, जिसके चलते हजारों श्रद्धालु परेशान हुए। डीएम व एसपी से लेकर तमाम प्रशासनिक अमला दफ्तरों को छोड़कर सड़क पर उतरे और श्रद्धालुओं के भोजन-पानी का प्रबंध कराया। हालांकि श्रद्धालु अधिकारियों से सिर्फ जल्द से जल्द हरी झंडी दिखाए जाने की मांग करते नजर आए।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा के बाद से ही अयोध्या सीमा पर अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर में कई-कई घंटे के लिए वाहन रोके जा रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु फंसे रहे। हालात यह थे कि लोगों को ब्रश से लेकर स्नान, भोजन व अन्य दैनिक कार्य सड़क पर ही करने पड़े। वाहनों की कतार दो से तीन किलोमीटर लंबी रही, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग शामिल रहे। तमाम श्रद्धालु सुल्तानपुर के हैदरगंज से भीटी होते हुए चनहा चौराहे पर अयोध्या की सीमा में तो पहुंच गए, लेकिन यहां भी घंटों इन्हें इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात सुल्तापुर से सेमरी होकर महरूआ चौराहा पहुंचे सैकड़ों वाहन डायवर्जन के चलते फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार यहां भी लंबी होती चली गई। कई श्रद्धालु वाहन छोड़कर पुलिस अधिकारियों से रास्ता दिए जाने की मांग करते रहे, लेकिन इसके बाद भी कई घंटों तक समस्या जस की तस बनी रही। अयोध्या से मंजूरी मिलने पर थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ वाहनों को छोड़कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं काम आ रहा गूगल मैप

श्रद्धालु अयोध्या जल्दी पहुंचने के लिए गूगल मैप के सहारे सुल्तानपुर से जिले की सीमा में प्रवेश तो कर गए, लेकिन यहां जगह-जगह डायवर्जन के चलते उन्हें कोई सटीक रास्ता नहीं मिल पाया। कई वाहन महरुआ, बेवाना से भटकते हुए जिले के दूसरे हिस्सों में भी जा पहुंचे। ड्यूटी पर लगे अधिकारियों कर्मचारियों से भी रास्ता पूछा, लेकिन यह लोग सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह चक्कर ही लगाते रहे।



बंटवाई चाय, बिस्किट के साथ फल

डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर अयोध्या की सीमा पर तमाम स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उनकी मौजूदगी में श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी से लेकर चाय बिस्किट व फल आदि का वितरण कराया। अयोध्या व प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। एएसपी विशाल पांडेय ने सीमा पर बनाए गए बैरियर पर श्रद्धालुओं की नियमित रवानगी कराने की व्यवस्था संभाली।


कहीं दो तो कहीं चार घंटे करना पड़ा इंतजार



अयोध्या जाने वाले रास्ते पर कई स्थानों पर रोका गया। कहीं दो तो कहीं चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

- महेश यश, भरूच गुजरात



जहां रुके, वहीं पकाते भोजन



बस से पूरा समूह साथ दर्शन के लिए निकला है। जहां रोक दिया जाता है, वहीं भोजन पकाने से लेकर अन्य दैनिक कार्य पूरे करते हैं।

- वीरेंद्र राम चंद्रवंशी, चतरा झारखंड



दर्शन करके ही लौटेंगे



करीब 1400 किलोमीटर लंबा सफर कर आए हैं। इतना दूर से बार-बार आना संभव नहीं था, इसलिए अब दर्शन करके ही लौटेंगे।

- चिराग पटेल, भरूच गुजरात





वर्जन

अयोध्या से अनुमति मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं को रवाना किया जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु रोके जा रहे हैं, वहां अल्पाहार का प्रबंध किया गया है।

- विशाल पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed