{"_id":"60d8bb6a8ebc3ec20a705dc7","slug":"respect-for-the-workers-is-the-priority-of-the-party-ambedkar-nagar-news-lko584417651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही पार्टी की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही पार्टी की प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। सिंगारी देवी स्मारक पीजी कॉलेज रामनगर में भाजपा नेता रामधारी यादव के नेतृत्व में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी भागीदारी दिखाई।
भाजपा नेता पूर्व विधायक जयराम विमल ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करती रही है। पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए हमेशा भाजपा सरकार प्रयत्नशील रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति को ही अमली जामा पहनाया जा रहा है। भाजपा में सभी का मान सम्मान सुरक्षित है। पूर्व जिपं सदस्य दशरथ यादव एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जयसवाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे सहयोग एवं समर्थन की अपील किया।
भाजपा नेता रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बगैर भेदभाव के समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित किया है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावन तिवारी एडवोकेट, विनय पांडेय, नंदलाल सिंह, संतोष सिंह, साधु, बलराम गौड़, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील यादव, रमेश यादव, डल्लू यादव, बलराम यादव मौजूद रहे। (संवाद)