{"_id":"61ed9d80ad27d6387f311e60","slug":"resolve-to-follow-netaji-s-ideals-ambedkar-nagar-news-lko614785118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताजी को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी के आदर्शों पर चलकर ही देश की एकता व अखंडता को कायम रखा जा सकता है। नेताजी ने देश को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्ति दिलाने के लिए जो प्रयास किया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। जगह-जगह युवाओं ने नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि देश को ब्रिटिश हुकूमत की जंजीरों से मुक्त कराने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश के युवाओं में स्वतंत्रता के लिए क्रांति भरने का काम किया था। प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल छोटू, आदित्य नारायण तिवारी व सैय्यद ऐतबार हुसैन ने कहा कि युवाओं को सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर अनंत बहादुर सिंह, राजेश प्रजापति, आदित्य नारायण तिवारी, सरिता यादव व पन्नालाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
टांडा में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मीरानपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला सचिव सैय्यद एहसान अहमद ने की। मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य शकील अहमद अंसारी ने स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को अपनाना ही मौजूदा समय की मांग है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने देश की आजादी में नेताजी के योगदानों को याद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व जिला सचिव रफीक राइन, कुलदीप उपाध्याय, जोखन सिंह, गयादीन सिंह, जमाल अब्दुल नासिर व मो. सालकीन आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में युवा व्यापारियों ने नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती व्यापारी नेता मदनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में मनायी। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल, मनोज यादव, मोतीलाल, मनीष जायसवाल, सजनलाल, रामबाबू मोदनवाल व पंकज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता संघ भवन टांडा में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वक्ताओं ने नेताजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र उपाध्याय, अधिवक्ता अजय प्रताप श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रसाद पांडेय, जावेद सिद्दीकी, हेलाल अशरफ, अरविंद कुमार, मनोज यादव व मुखराम वर्मा आदि मौजूद रहे।