{"_id":"6406a1032475e31e930b94f4","slug":"resolve-complaints-on-time-dm-ambedkar-nagar-news-c-13-1-118901-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर करें शिकायतों का निपटारा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर करें शिकायतों का निपटारा : डीएम
Tue, 07 Mar 2023 07:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:57 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। इसके साथ ही गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ये बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने दिए।
उन्होंने विभागवार ऑनलाइन, मुख्यमंत्री संदर्भ समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी विभाग में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। आईजीआरएस का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में ध्यान रखा जाए कि डिफाल्टर संदर्भ न होने पाए। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम सदानंद गुुप्ता, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर एक अन्य बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने होली व शब-ए-बरात व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों व अराजकता फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। फॉगिंग के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाए।