{"_id":"6474cb27eefd250de70975b4","slug":"reshuffle-in-many-police-stations-three-sos-chair-snatched-ambedkar-nagar-news-c-13-1-262022-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कई थानों में फेरबदल, तीन एसओ की छिनी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कई थानों में फेरबदल, तीन एसओ की छिनी कुर्सी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के आधा दर्जन से अधिक थानों में फेरबदल करने के साथ ही एसपी ने तीन थाना प्रभारियों की कुर्सी छीन ली। उन्हें पुलिस कार्यालय में तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही सोमवार को जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही दरोगा जयप्रकाश को बसखारी जैसे महत्वपूर्ण थाने की कमान आनन-फानन सौंप दी गई।
बसखारी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र का लखनऊ जोन स्थानांतरण होने के चलते उन्हें सोमवार को रिलीव कर दिया गया। यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि सोमवार सुबह ही जिले में अपनी आमद दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर जयप्रकाश को कुछ ही घंटे के भीतर बसखारी थाने की कमान सौंप दी गई। जयप्रकाश पड़ोसी जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं। एसपी का गृह जनपद जौनपुर ही है। सोशल मीडिया पर बसखारी थाना प्रभारी की तैनाती खासी चर्चा में रही।
एसपी अजीत सिन्हा ने राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह को भीटी का कोतवाल बना दिया जबकि भीटी कोतवाल बेचूसिंह यादव राजेसुल्तानपुर भेज दिए गए। रिट सेल प्रभारी राकेश कुमार को जैतपुर का एसओ जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात शैलेंद्र कुमार को बेवाना का एसओ बना दिया गया। पीआरओ सूबेदार यादव को एसपी का वाचक जबकि बसखारी में तैनात दरोगा कृपाशंकर यादव को पीआरओ सेकेंड बनाया गया है।
विज्ञापन
साइबर सेल प्रभारी प्रदीप सिंह जहांगीरगंज थाने की कुर्सी पाने में सफल रहे। एसओ महरुआ गजेंद्र विक्रम सिंह अहिरौली जबकि अहिरौली एसओ रितेश कुमार पांडेय महरुआ के नए इंचार्ज बनाए गए। एसओ जहांगीरगंज विजयप्रताप तिवारी को प्रभारी साइबर सेल, एसओ बेवाना रामनरेश वर्मा को प्रभारी पैरवी सेल, एसओ जैतपुर गुड्डूराम को एसएसआई जलालपुर बना दिया गया है। जलालपुर में तैनात दरोगा अरविंद पांडेय को एनटीपीसी चौकी प्रभारी जबकि वहां तैनात संजय यादव को जलालपुर में एसएसआई बनाया गया है। चार अन्य दरोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।