फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   republic day

Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन के रिहर्सल में दिखी शानदार परेड

Tue, 24 Jan 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
republic day
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पुलिस लाइन अकबरपुर में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इसमें पीएसी के साथ ही अन्य विभागों के पुलिसकर्मियों ने भागीदारी की। अलग-अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का रिहर्सल किया। उधर गणतंत्र दिवस को देखते हुए बाजारों में तिरंगा, कैप समेत अन्य सामग्रियों की दुकानें भी सज उठी हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर चल रही तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस लाइन अकबरपुर में होने वाले मुख्य आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

साथ ही परेड़ का निरीक्षण किया। इसके बाद नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्रिशमन पुलिस, रेडियो शाखा, डॉयल 112, गरुण वाहिनी, एनसीसी, होमगार्ड की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पर्व को उल्लास के साथ मनाने के लिए स्कूलों में भी रिहर्सल तेज हो गया है। अकबरपुर नगर के डॉ. एके पब्लिक स्कूल, डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट पीटर्स, सेंट जांस, राजकीय रमाबाई महिला पीजी कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का रिहर्सल किया।

गणतंत्र दिवस को देखते हुए जगह जगह तिरंगा झंडे, कैप समेत अन्य सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। अकबरपुर नगर से लेकर अन्य बाजारों में सजी दुकानों पर पहुंचकर इनकी खरीदारी भी लोगों ने तेज कर दी है। खरीदारी को लेकर युवाओं व बच्चों में उत्साह का माहौल है। शहजादपुर के दुकानदार राहुल कुमार ने कहा कि तिरंगा, कैप, बैंड की खरीदारी लोग बढ़ चढ़कर रहे हैं। कहा कि 10 रुपये से 300 रुपये तक तिरंगे की बिक्त्रस्ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed