{"_id":"643edd04bdc5932868004d26","slug":"repaired-water-coolers-installed-five-pews-ambedkar-nagar-news-c-13-1-190018-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुरुस्त कराए गए वॉटर कूलर, पांच प्याऊ लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुरुस्त कराए गए वॉटर कूलर, पांच प्याऊ लगाए
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी को लेकर नगर पालिका अकबरपुर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका क्षेत्र में लगे सभी 12 वॉटर कूलरों को दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं तीन प्याऊ भी लगाए गए हैं, जबकि दो प्याऊ बुधवार को लगा दिए जाएंगे।
भीषण गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका अकबरपुर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए न सिर्फ अस्थायी प्याऊ की स्थापना की जा रही है, बल्कि नगर पालिका क्षेत्र में जो 12 वॉटर कूलर लगे हैं उन्हें भी दुरुस्त करा दिया गया है।
अकबरपुर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पांच अस्थायी प्याऊ की स्थापना की जा रही है। मंगलवार को नेवतरिया स्टैंड, अकबरपुर बस स्टेशन, दोस्तपुर चौराहा के निकट स्थापित कर दिया गया जबकि जनपद न्यायालय व अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अस्थायी प्याऊ की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा दो दर्जन वॉटर कूलर लगे हुए थे, इनमें से आधा दर्जन खराब थे जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 666 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें जो खराब हैं उनको चिह्नित कराया जा रहा है।