फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Remove encroachment for road widening

सड़क चौड़ीकरण के लिए हटा लें अतिक्रमण

Thu, 20 Oct 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment for road widening
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से बसखारी तक सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। यदि समय रहते अतिक्रमण हटाया नहीं गया तो 26 अक्तूबर से पीडब्ल्यूडी द्वारा स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस भेज दी गई है, क्षेत्र में लगातार लाउडस्पीकर के जिरए इस आशय की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक फोरलेन सड़क निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। मौजूदा समय में अकबरपुर से अयोध्या के बीच निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में अकबरपुर से बसखारी तक फोरलेन के निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे अस्थायी व स्थायी निर्माण को हटाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सड़क के बीच से दोनों और 75 फीट सीमा में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए बीते दिनों ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी की गई थी। कुछ लोगों ने तो स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था लेकिन ज्यादातर लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पीडब्लूडी कार्यालय ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। 26 अक्तूबर से अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण खंड द्वारा चलाया जाएगा। सहायक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि नेवतरिया मुस्तफाबाद, कुर्कीबाजार, पलई रामनगर, बरियावन बाजार, मसड़ा बाजारव बसखारी बाजार क्षेत्र में अस्थायी व स्थायी निर्माण को अभियान चलाकर हटाया जाएगा।

अतिक्रमण करने वालों को बीते दिनों ही नोटिस भेज दी गई है। उनसे अपील की गई है कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। इसके साथ ही बाजारों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यदि 25 अक्तूबर तक नहीं हटाया गया तो 26 अक्तूबर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।
-महावीर सिंह, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed