फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Religious consciousness welcome to visit district

धम्म चेतना यात्रा का हुआ जिले में स्वागत

Sun, 15 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 15 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Religious consciousness welcome to visit district
अंबेडकरनगर के न्यौरी बाजार में धम्म चेतना यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

सारनाथ से गत 24 अप्रैल को निकली धम्म चेतना यात्रा का जिले के न्यौरी चौराहे पर अखिल भारतीय अध्यक्ष संघ नायक डॉ. धम्म वीरियो व अन्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने धम्म चेतना यात्रा के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यात्रा का मकसद आम जनता को नई चेतना देना है।

विज्ञापन


आम जनता जागरूक होकर देश हित में फैसला ले। युवाओं को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। भारतीय संस्कृति की रक्षा करना भी युवाओं का धर्म है। ऐसे में सभी को राष्ट्र रक्षा के कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सराहनीय कार्यों से धम्म चेतना के लोग काफी प्रभावित हैं। ऐसे में उनके द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यों के बारे में आम जनता को अवगत कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, धर्मवीर मिश्र, आनंद जायसवाल, अजय सिंह, बजरंगी यादव, राघव, महेन्द्र वर्मा, अजय पाण्डेय, अवधेश कमल व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed