{"_id":"60f1c44f8ebc3ed66739ea7e","slug":"relief-from-heat-due-to-light-rain-ambedkar-nagar-news-lko5872502196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीषण उमसभरी गर्मी के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत दी। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन किसानों को मायूसी हाथ लगी। बारिश न होने से धान व गन्ना किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि तेज बारिश नहीं हुई, तो इससे धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
शुक्रवार को दोपहर बाद बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे, तो उम्मीद बंधी कि बारिश होगी। अपराह्न होते-होते हवा के साथ हल्की बारिश होने लगी। लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ देर तक हल्की बरसात हुई। हवा के साथ हुई हल्की बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। मौसम खुशगवार होने से सड़कों व बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई।
तेज बरसात न होने से किसानों की बढ़ी चिंता
देर तक तेज बारिश न होने से धान व गन्ना किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल जब बादल उमड़-घुमड़ रहे थे तो किसानों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौजूदा समय में धान व गन्ना फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत है। साधन संपन्न किसान तो किसी प्रकार से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सिंचाई कर ले रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के समक्ष सिंचाई को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। अकबरपुर के किसान रामबदन व केशवप्रसाद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार का मौसम रहा, तो धान की फसल को व्यापक नुकसान होगा। भीटी के रामबख्श व महरुआ के अजीत कुमार ने कहा कि यदि बारिश नहीं हुई, तो किसानों को आर्थिक चपत लगेगी। इससे धान की फसल पूरी तरह चौपट हो सकती है।