{"_id":"60aa942d8ebc3e86fe181ae3","slug":"registration-of-vaccination-will-be-free-from-public-service-center-ambedkar-nagar-news-lko5792883166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र से नि:शुल्क होगा वैक्सीनेशन का पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र से नि:शुल्क होगा वैक्सीनेशन का पंजीयन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशन में बीते दिन एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के बारे में एडीएम ने अधिकारियों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन नागरिकों को अब ऑनलाइन पंजीयन के बाद होगा। ऐसे में जिले में सीएससी के अंतर्गत संचालित जनसेवा केंद्रों का सहयोग लिया जाएगा। आम नागरिक जनसेवा केंद्रों पर जाकर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। ऐसे में जनसेवा केंद्र संचालकों को केंद्र खोलने की अनुमति होगी। साथ ही उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। केंद्र पर पहुंचने वाले नागरिकों का कोरोना वैक्सीनेशन के लिए निशुल्क आवेदन करना होगा। यदि कहीं से शिकायत मिली कि पंजीयन के नाम पर नागरिकों से वसूली हो रही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन कराने से नागरिकों को टीकाकरण कराने में मुश्किल नहीं होगी। सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग स्लॉट बुक होंगे। इससे अस्पताल में नागरिकों की भीड़ नहीं लगेगी और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना आसान होगा। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम आरबी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एजाज रसूल, जिला प्रबंधक संतोष भारद्वाज, अंकुर मिश्र आदि मौजूद रहे।