फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Recruitment will be done in blocks for soldier and supervisor

सैनिक व सुपरवाइजर के लिए ब्लॉकों में होगी भर्ती

Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done in blocks for soldier and supervisor
अंबेडकरनगर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के निर्देश पर जिले में सुरक्षा कार्यों के लिए जल्द ही युवाओं की सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पद पर भर्ती होगी। इसके लिए 31 मई से जिले के अलग-अलग ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर लगाकर युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित युवाओं को प्रशिक्षणोपरांत स्थायी रोजगार दिया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसमें संबंधित ब्लॉक क्षेत्र निवासी युवा अपना पंजीयन करा सकते हैं। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने दी। बताया कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ भर्ती अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड लंबाई 168 सेमी. है। सीना सामान्य 80 व फुलाने के बाद 85 सेमी. होना चाहिए। आवेदक की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा व 90 किलोग्राम से कम होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल होनी चाहिए। चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें सुरक्षा कार्य में तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 65 वर्ष तक की स्थायी नौकरी, सालाना वेतन वृद्धि, समय-समय पर पदोन्नति दी जाएगी। अकबरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर 31 मई, भीटी में एक जून, कटेहरी में दो जून, टांडा में तीन, बसखारी में चार, जलालपुर में छह, भियांव में सात, रामनगर में आठ जून व जहांगीरगंज ब्लॉक मुख्यालय पर नौ जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed