फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Recruitment process of 10 doctors canceled due to disturbance

10 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी में हुई निरस्त

Thu, 21 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Recruitment process of 10 doctors canceled due to disturbance
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने जिले में 10 चिकित्सकों की संविदा पर भर्ती के प्रस्ताव को मानकों का पालन न करने पर निरस्त कर दिया है। जिले के स्वास्थ्य महकमे को पत्र भेजकर कहा है कि अगले 15 दिनों में फिर से भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जाए। इस बीच डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 10 एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती का निर्णय साक्षात्कार के बाद लिया गया था। स्वास्थ्य महकमे ने इन चिकित्सकों की विधिवत तैनाती का प्रस्ताव मंजूरी के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक को भेज दिया। पत्रावली लखनऊ पहुंचने पर पाया गया कि भर्ती के लिए जो प्रारूप भेजा गया और जो मानक तय किए गए, उनका पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में अपनी तरफ से यह लाइन जोड़ कर पात्रता तय की गई कि अभ्यर्थी की उम्र 31 मार्च 2023 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षण कैटेगरी तय करने को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। इसके बाद अब मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने जिले से भेजे गए 10 चिकित्सकों की भर्ती संबंधी अनुमोदन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही निर्देश दिया कि जनपद में रिक्त पदों के सापेक्ष फिर से राज्य स्तर से प्रेषित दिशा-निर्देशों के अनुरूप विज्ञापन प्रकाशित कर 15 दिन में भर्ती की नई प्रक्रिया आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन निदेशक का यह पत्र आने के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। उधर, इस पूरे प्रकरण में डीएम सैमुअल पाल एन ने सीडीओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि यह देखा जाए कि मिशन निदेशक का जो पत्र आया है, उसके क्रम में किस तरह से चिकित्सकों की भर्ती में प्रक्रिया का पालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed