फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ravi became the head of the main unit

रवि बने मुख्य इकाई के अध्यक्ष

Sun, 06 Jun 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ravi became the head of the main unit
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती के लिए नगर संगठन की मुख्य इकाई व नगर इकाई का गठन किया है। रविवार को अकबरपुर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में रवि अग्रहरि को अकबरपुर युवा इकाई का नगर अध्यक्ष एवं गुरुचरन श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

दोनों संगठनों ने अपने 21-21 पदाधिकारियों का नाम घोषित कर एवं माल्यार्पण कर जिम्मेदारी सौंपी। अवधेश कसौधन को जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी बनाया गया। नंदलाल जायसवाल जिला संरक्षक मनोनीत किये गए। अकबरपुर मुख्य इकाई का नगर अध्यक्ष संतोष कुमार मोदनवाल एवं महामंत्री अमित बंका को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर टांडा नगर अध्यक्ष भूपेश जयसवाल, युवा नगर अध्यक्ष विवेक मोदनवाल, प्रदीप पांडेय, धर्मेंद्र गर्ग, सुमित गर्ग, मोहम्मद इदरीश, अमित अग्रहरि, गुरु चरण श्रीवास्तव व ओमकार गुप्त आदि मौजूद रहे। चुनाव में बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संरक्षक श्यामबाबू गुप्त, अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शुभम अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed