फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ration's warehouse raids, 70 sacks of government rice recovered  

राशन के गोदाम पर छापा, 70 बोरा सरकारी चावल बरामद

Thu, 28 Mar 2019 10:56 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Thu, 28 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ration's warehouse raids, 70 sacks of government rice recovered  
बरामद पिकअप - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। आलापुर के नायब तहसीलदार ने गुरुवार को राशन के एक निजी गोदाम पर छापा मारा। नायब तहसीलदार ने वहां से पिकअप वाहन पर लदा 70 बोरा चावल बरामद किया। खाद्यान्न समेत पिकअप को थाने ले जाया गया। पूर्ति अधिकारी ने खाद्यान्न थाने की सुपुर्दगी में देते हुए छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर एसडीएम भरतलाल सरोज को जानकारी मिली कि सरकारी बोरे में रखा चावल एक पिकअप पर लादकर कालाबाजारी के लिए मामपुर ले जाया जा रहा है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर नायब तहसीलदार अरुण कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार जब पुलिस टीम के साथ मामपुर बाजार पहुंचे, तो एक आढ़त गोदाम के निकट खाद्यान्न से लदा पिकअप खड़ा था। नायब तहसीलदार ने जब चालक से इस संबंध में जानकारी की, तो उसने बताया कि यह खाद्यान्न मामपुर कोटेदार का है।
विज्ञापन


जब इस संबंध में कोटेदार से टेलीफोन पर जानकारी ली गई, तो उसने इंकार करते हुए बताया कि खाद्यान्न का उठान तो उसने गत 26 मार्च को ही कर लिया था। इस पर खाद्यान्न लदा वाहन थाने ले जाया गया। इस बीच सूचना पर पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ल थाने पहुंचे। उन्होंने चालक से जरूरी जानकारी हासिल की। कोटेदार के अनुसार उसने खाद्यान्न की जो उठान की है, उसमें 72 बोरा गेहूं व 50 बोरा चावल है, जबकि पिकअप पर लदा खाद्यान्न सिर्फ 70 बोरा चावल ही है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि खाद्यान्न को जहांगीरगंज पुलिस की सुपुर्दगी में करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है। यदि मामला कालाबाजारी का सामने आया, तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed