फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rashan Shop Cancel

मैनुअल राशन वितरण पर राशन की 3 दुकानें निरस्त

Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rashan Shop Cancel
अंबेडकरनगर। शासन की निर्देशों के हिसाब से राशन वितरण ने करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध जिला पूर्ति विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों प्राक्सी योजना की जांच के दौरान मनमाने तरीके से राशन वितरण करने वाले तीन कोटेदारों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, जबकि एक के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा टीम ने पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की है। साथ ही मनमानी करने वाले 11 कोटेदारों की 43 हजार रुपए जमानत धनराशि जब्त कर ली है।
विज्ञापन

राशन वितरण में मनमानी रोकने के लिए शासन ने पहले ई पॉश मशीन के जरिए राशन वितरण का निर्देश दिया था। नेटवर्क की वजह से कई बार कोटेदारों को फिंगर प्रिंट लेने में दिक्कत हो रही थी। कोटेदारों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने दोबारा प्राक्सी योजना की शुरुआत की। इसमें व्यवस्था दी गई कि यदि उपभोक्ता की फिंगर प्रिंट नहीं हो रही है तो उसकी आंख का स्कैन किया जा सकेगा। शासन का निर्देश है कि किसी भी दशा में मैनुअल राशन का वितरण नहीं होगा।
विज्ञापन

शासन के तमाम दिशा निर्देश के बावजूद जिले के कोटेदारों ने मनमाने तरीके से मैनुअल राशन का वितरण कर दिया। कोटेदारों द्वारा योजना के तहत राशन का वितरण किया जा रहा है या नहीं इसके लिए बीते दिनों जिला पूर्ति विभाग ने टीम बनाकर राशन की दुकानों का निरीक्षण कराया। पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 कोटेदार ऐसे सामने आए जिनके द्वारा योजना के तहत नियमानुसार राशन वितरण नहीं किया गया। बताया कि आलापुर तहसील के झखरवारा की कोटेदार शशिकला, जहांगीरगंज के जनेश्वरी की कोटेदार अनुराधा सिंह, रामनगर के सरैया हरदो के कोटेदार हरीश ओझा का कोटा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि इन्होंने ऑनलाइन अंगूठा प्रिंट लेने के बजाए मैनुअल राशन का वितरण किया। इसके अलावा टांडा नगर पालिका क्षेत्र की कोटेदार कमरजहां व इसी तहसील क्षेत्र के मसड़ा के कोटेदार रामछैल, जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के कोटेदार गंगाराम सोनकर, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सीहमऊ मोलनापुर की कोटेदार कंचन का कोटा अनियमितता के चलते निलंबित कर दिया गया।
एआरओ अमरजीत सिंह द्वारा भियांव विकास खंड के गारोपुर का कोटा अनियमितता के चलते निलंबित करते हुए जैतपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान राशन वितरण में निर्देशों का पालन न करते पाए जाने पर टांडा नगर पालिका के कोटेदार अनिल का 5 हजार, रामजी का 5, सलीम का 5, इंदू सिंह का 5, रायपुर के कोटेदार रमेश का 3, जलालपुर के नसोपुर के कोटेदार नरसिंह का 5, अकबरपुर नगर पालिका के कांती देवी का 2, इल्तिफातगंज की चंपा देवी का 5, श्रीप्रकाश शुक्ल का 5 व किछौछा नगर पंचायत के यशोदा देवी का 5 हजार रुपए जमानत राशि जब्त कर लिया गया।

कोटेदारों को शासन के निर्देशानुसार राशन का वितरण करना होगा। किसी भी दशा में मैनुअल तरीके से वितरण नहीं होगा। कोटेदारों को इसके लिए एहतियात बरतना होगा। कहीं दिक्कत हो तो विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करें।
- राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed