फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rapid development work will be done in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में तेजी से होंगे विकास कार्य

Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rapid development work will be done in gram panchayats
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही उन्हें पहले मानदेय के रूप में साढ़े तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए शासन से जिले को राज्य वित्त के तहत 8 करोड़ रुपये की राशि बीते दिनों उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया तेजी से गति पकड़ सके, इसके लिए शासन से जिले को 15वें वित्त के तहत 22 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि बीते दिनों ही उपलब्ध हो गई। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते लगभग पूरी तरह से ठप पड़े विकास कार्य अब तेजी से शुरू हो जाएंगे, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों में लगभग ठप पड़ गए विकास कार्यों का पहिया तेजी से आगे बढ़ाने के लिए शासन ने जरूरी प्रक्रिया तेज कर दी है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए जरूरी राशि ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इतना ही नहीं, नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को पहला मानदेय मिल सके, इसके लिए भी शासन से जिले को राशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 902 ग्राम पंचायतें हैं। डीपीआरओ कार्यालय के जिला परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार ने बताया कि गत दिनों ही शासन से जिले को राज्य वित्त के तहत 8 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हुई है। इस राशि से एक तरफ जहां साढ़े तीन हजार रुपये की दर से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा, वहीं शेष राशि ग्राम पंचायतों में परिसंपत्तियों के रखरखाव पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीते दिनों जिले को शासन से 15वें वित्त के तहत 22 करोड़ 83 लाख रुपये रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का डोंगल प्रारंभ न होने के चलते ज्यादातर राशि खर्च नहीं की जा सकी थी। ऐसे में अब जबकि सभी ग्राम प्रधानों का डोंगल सक्रिय हो गया है, तो संबंधित राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा।
प्रधानों ने कहा, तेजी से होगा काम
लारपुर के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, अब उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। शासन से धनराशि उपलब्ध होने के बाद अब तेजी के साथ गांव में विकास कार्य शुरू हो जाएगा। कहा कि सबसे बड़ा कार्य गांव में संपर्क मार्ग का निर्माण कराना है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तरह ग्राम प्रधान मोहसिन जाफरी ने कहा कि गांव में विकास कार्य ठप पड़ गए थे। अब जबकि शासन से धनराशि उपलब्ध हो गई है तो ऐसे में अब विकास कार्य का पहिया तेजी से आगे बढ़ेगा। ग्राम प्रधान प्रेम प्रकाश ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से जो वादा किया गया था। उसे धीरे-धीरे पूरा कराया जाएगा। अब जबकि शासन से धनराशि उपलब्ध हुई है तो ऐसे में न सिर्फ नाली का कार्य बल्कि संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। कई अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि विकास कार्य को लेकर अब गतिरोध दूर हो गया है। ग्राम पंचायतों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।
दूर होंगी मूलभूत समस्याएं
लारपुर के ग्रामीण अवधेश कुमार व सिकंदरपुर के शादाब ने कहा कि मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या आवागमन को लेकर है। अब जबकि विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं तो ऐसे में ये समस्या दूर होने की उम्मीद है। दहियावर के मुनीर और जगतराम ने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अब गांव की सरकार बन चुकी है तो ऐसे में मूलभूत समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।

ग्राम प्रधानों को दिए गए निर्देश
राज्य वित्त के तहत जिले को 8 करोड़ की जो राशि शासन से मिली है, उसमें से मानदेय भुगतान के बाद शेष राशि को पुराने ग्राम पंचायत भवन के विस्तारीकरण पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा जहां नए ग्राम पंचायत भवन बने हैं, वहां नाली, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। इस संबंध में सभी ग्राम प्रधानों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- दुर्गाप्रसाद तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed