फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ransformer blew up, power cut for five hours

Ambedkar Nagar News: फुंका ट्रांसफाॅर्मर, पांच घंटे बिजली गुल

Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
ransformer blew up, power cut for five hours
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग पर लगा ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार को फुंक गया। इसके चलते पांच हजार आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चोंं व बुजुर्गों को हुई। आधी रात के बाद बिजली ठीक होने पर लोगोंं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांधीनगर वार्ड के अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर 250 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इन दो ट्रांसफाॅर्मर से आधा दर्जन मोहल्लों को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रांसफाॅर्मर में स्पार्किंग होने के साथ ही आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जांच करने पर पता चला की ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। जब लोगोंं ने दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति देने की मांग बिजली कर्मियों से की तो पता चला कि वहां लगा दूसरा ट्रांसफाॅर्मर पहले से ही खराब पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने का उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया। रात करीब दो बजे नया ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी, इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। प्रभारी अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि रात में ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था, उसे बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed