फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ransformer blew up due to overloading, power cut

Ambedkar Nagar News: ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

Fri, 04 Jul 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
ransformer blew up due to overloading, power cut
महरुआ बाजार में फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद 
-महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ बाजार में बृहस्पतिवार रात 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। बिजली गुल रहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दो बजे के करीब बाजार में लगा 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर अचानक जल उठा। तेज आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। टेलर मास्टर सईद, सोनू जनरल स्टोर और एक अन्य दुकान के बाहर रखा सामान जल गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से बाजार की बिजली व्यवस्था ठप रही। शुक्रवार को पूरा दिन बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

दुकानदारों के पंखे, लाइट और इन्वर्टर सब बंद रहे। ग्रामीणों को पीने का पानी भरने तक में दिक्कत हुई। किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है, क्योंकि इस समय धान की रोपाई चल रही है। महरुआ के जेई अनिल कुमार बाल्मीकि ने बताया कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। नए ट्रांसफार्मर के लिए प्रयास हो रहे हैं। बिजली संकट पर भाजपा नेता ध्रुव सिंह उर्फ फौजी, डॉ. विकास, नीरज सिंह, उमाशंकर व पंकज अग्रहरि ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed