फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramnagar Jhangirganj road jam

रामनगर जहांगीरगंज सड़क की जाम

Tue, 04 Aug 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 04 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

कांवर यात्रा के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी व कांवरिया संघ के लोगों ने रामनगर जहांगीरगंज मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि कांवर यात्रा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाकर प्रदेश सरकार ने हिन्दू विरोधी नीतियों को उजागर किया है। ऐसे में हिन्दू युवा वाहिनी चुप नहीं बैठेगी। अगर जल्द डीजे से प्रतिबंध नहीं हटा तो पूरे जिले में आंदोलन छेड़ा जाएगा। मार्ग जाम की सूचना पर सर्किल क्षेत्र के तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने का प्रयास किया गया पर वे हटने को तैयार नहीं थे। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन ठप हो गया। बाद में एसडीएम रमापति ने मौके पर पहुंचकर उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर मार्ग जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी संख्या में जुटे हिन्दू युवा वाहिनी व कांवरिया संघ के लोगों ने रामनगर जहांगीरगंज मार्ग को तहसील मुख्यालय के पास जाम कर दिया। उन्होंने मार्ग पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

कहा कि जिस प्रकार से शासन-प्रशासन तानाशाही कर रहा है, वह चिंताजनक है। इसे लेकर संगठन चुप नहीं बैठेगा। जल्द डीजे से प्रतिबंध नहीं हटा तो जिले में आंदोलन छेड़ने के साथ ही प्रांत कमेटी को भी जानकारी दी जाएगी। चक्का जाम की सूचना पर आलापुर एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

थोड़ी देर में राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में एसडीएम रमापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग से जाम हट सका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

कांवर यात्रा के साथ डीजे पर रोक के विरोध में सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी व कांवरिया संघ के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीजे पर लगी रोक को हटवाने के लिए रामनगर महुवर कांवरिया संघ के लोगों ने हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल सिंह की अध्यक्षता व कांवरिया संघ के रामजतन मौर्य के संचालन में जूनियर हाईस्कूल रामनगर में बैठक की। यहां पर आपसी विचार विमर्श के बाद सभी एसडीएम रमापति को ज्ञापन देने तहसील पहुंचे।


वहां पर एसडीएम से लोगों ने जानना चाहा कि किस शासनादेेश के तहत कांवर यात्रा के साथ डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। एसडीएम ने जब उच्चाधिकारियों का हवाला दिया तो प्रतिनिधि मंडल ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश की कॉपी मांगी। इसे दे पाने में एसडीएम ने असमर्थता जतायी। इसी बात को लेकर उनका गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed