फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramleela

शबरी के जूठे बेर खाता देख दर्शक हुए भावविभोर

Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ramleela
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। बाल संघ रामलीला समिति के तत्वाधान में जमुनीपुर में कलाकारों ने शबरी आश्रम, राम सु्ग्रीव मित्रता व लंका दहन के मंचन में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लंका दहन से पहले समिति के पदाधिकारियों ने बजरंगबली की स्तुति कर पवनपुत्र हनुमान के जयकारे से पूरे आयोजन स्थल को गूंजा दिया।
विज्ञापन

मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम अनुज लक्ष्मण के साथ माता सीता की खोज करते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। भगवान राम को देखकर शबरी आश्चर्यचकित हो जाती है। उनके नेत्रों से आंसू छलक उठते हैं। शबरी प्रेमभाव से राम को अपने चखे जूठे बेर भी खिलाती हैं। शबरी के बताने पर ही मदद के लिए राम ऋष्यमूक पर्वत पर कपियों के राजा सुग्रीव के पास पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सुग्रीव इसमें किसी शत्रु की साजिश होने की आशंका जता कर हनुमान को राम व लक्ष्मण के बारे में जानकारी जुटाने के लिए भेजते हैं। इसके बाद ही राम और सुग्रीव में मित्रता होती है। इसके बाद मंचित लंका दहन से पहले पंडाल में जुटे दर्शकों ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों के मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की स्तुति भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed