फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ramleela

राक्षसी ताड़का, मारीच व सुबाहू वध देख झूम उठे दर्शक

Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ramleela
अंबेडकरनगर के टांडा में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। श्रीरामलीला समिति चौक के तत्वावधान में रामलीला मंचन के दूसरे दिन कलाकारों ने जानकी जन्म, भगवान श्रीराम के चतुर्भुज रूप के दर्शन, ताड़का वध व मारीच-सुबाहु वध के प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

सोमवार रात रामलीला मंचन की शुुरुआत में भगवान श्रीराम अपने चतुर्भुज रूप को त्याग कर माता कौशल्या के आग्रह पर बाल रूप में दर्शन देते हैं। इसके बाद भगवान शंकर द्वार पर उपस्थित होकर औघड़ रूप में आते हैं और अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का दर्शन करने की अभिलाषा व्यक्त करते हैं। डरावना रूप देखकर माता कौशल्या डर जाती हैं, लेकिन शंकरजी के आश्वासन पर सूप में रखकर दर्शन कराती हैं। लीला में चारों भाइयों का नामकरण व गुरुकुल में विद्याध्यन के प्रसंगों का मंचन होता है। बाद में ताड़का व मारीच-सुबाहु वध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। विश्वामित्र यज्ञ करते हैं और मारीच सुबाहु यज्ञ ध्वंस कर देते हैं।
विज्ञापन

इससे सभी ऋषि-मुनि परेशान हो जाते हैं। यज्ञ संपन्न कराने के लिए विश्वामित्र ने अयोध्या से राम-लक्ष्मण को लाने का निश्चय किया। राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को भेजने के लिए कहा। राजा दशरथ के मना करने पर ऋषि विश्वामित्र क्रोधित हो जाते हैं। गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाकर राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजने के लिये तैयार किया। दोनों भाई ऋषि विश्वामित्र के साथ वन पहुंचते हैं। ताड़का ने मार्ग रोका तो राम ने कहा कि वे स्त्री पर प्रहार नहीं करते। विश्वामित्र के समझाने पर राम ने ताड़का का वध किया। मुनि ने यज्ञ शुरू किया और दोनों भाई उनकी रक्षा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारीच-सुबाहु ने राक्षसी सेना के साथ आक्रमण कर दिया। श्रीराम ने एक बाण से मारीच को सागर पार फेंक दिया और सुबाहु का भी वध कर दिया। ऋषि-मुनि यज्ञ संपन्न कर राम-लक्ष्मण को आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र के साथ दोनों भाई मिथिला पहुंच जाते हैं। मंचन में बजरंगीलाल सोनी, राघव अग्रवाल, दिलीप मोदनवाल, सलिल अग्रवाल, आकाश शाह, अनिरुद्ध अग्रवाल, राकेश मिश्र आदि का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed