{"_id":"65a410538e2b64feac01d2e6","slug":"ram-has-come-see-awadh-city-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9517-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 'राम आई गए देखो अवध नगरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 'राम आई गए देखो अवध नगरी'
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोक गायिका उपमा पांडेय ने एक गीत राम आई गए देखो अवध नगरी तैयार किया है। यू ट्यूब पर यह गीत खासा सराहा जा रहा है। उपमा कहती हैं कि जब भगवान राम के आगमन को लेकर हर कोई अपनी अपनी तरह से योगदान दे रहा है तो मैंने भी यह गीत भगवान राम को समर्पित किया है।
आलापुर तहसील के रामपुर रामगुलाम गांव की मूल निवासी उपमा पांडेय भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अवध क्षेत्र की सह संयोजिका हैं। बीते दिनों जिला संयोजक रहने के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। दूरदर्शन व अन्य प्रमुख मंचों के जरिए लोक विधा को लेकर वे युवतियों, महिलाओं व आमलोगों को प्रेरित करती हैं। इसी को देखते हुए ही उन्हें कई सरकारी आयोजनों में भी प्रमुखता से स्थान मिला।
अब जब अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है तो उन्होंने एक गीत तैयार किया है । उपमा कहती हैं कि पति शासकीय अधिवक्ता आशुतोष की प्रेरणा व सहयोग से गीत तैयार करने में सफलता मिली है। उन्होंने राम आई गए देखो अवध नगरी, सारे भक्तन के जियरा जुड़ाए गए शीर्षक से गीत तैयार किया है। इसमें आगे है कि राम आए देखो महलिया में, राम आई गए देखो अवध नगरी।
विज्ञापन
उपमा कहती हैं कि अयोध्या का आयोजन पूरे देश के लिए गौरवशाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को उसका जो गौरव दिलाया है उससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।