फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raksha Bandhan festival today

रक्षा बंधन पर्व आज, चहुंओर बिखरा उल्लास

Fri, 28 Aug 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 28 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
सुबह से ही बाजारों में खरीददारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक तक चलता रहा।   उधर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

 
पर्व से एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में सुबह से ही राखी व अन्य सामानों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। रंगबिरंगी आकर्षक राखियों व पूजा सामग्रियों की खरीददारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के शहजादपुर, फैजाबाद रोड, बस स्टेशन क्षेत्र में एक तरफ जहां बहनों ने राखी व पूजा समग्रियों की जमकर खरीददारी की, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के लिए विभिन्न प्रकार के सामानों की भी खरीददारी की। इसके अलावा मिठाई की भी जमकर लोगों ने खरीददारी की। बाजारों में बढ़ी रौनक को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर रक्षा बंधन पर्व को लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं में एक दिन पूर्व काफी उत्साह दिखा। शनिवार को जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई विद्यालयों में छात्राओं ने अपने साथी छात्रों की कलाई में राखी बांधा और उनका मुंह मीठा कराया।


अकबरपुर के सेंट पीटर्स, सेंट जांस स्कूल, डा. आरके पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कालेज में भी उल्लास के साथ पर्व की खुशियां बांटी गईं। नगर के मेहदी एजुकेशनल एकेडमी में उपप्रधानाचार्य सत्यप्रकाश व सत्यवती द्विवेदी की देखरेख में बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। प्रबंधक मेहदी रजा ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अभी भी लड़के व लड़कियों के बीच भेदभाव बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed