फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rakesh got maximum 1218 postal votes

राकेश को मिले सबसे ज्यादा 1218 पोस्टल मत

Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rakesh got maximum 1218 postal votes
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में जलालपुर से विधायक निर्वाचित हुए राकेश पांडेय ने सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट मत हासिल किए। कुल 60 प्रत्याशियों में से अन्य किसी को एक हजार पोस्टल बैलेट मत नहीं मिले, जबकि राकेश पांडेय ने 1218 मत हासिल किए।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में छठे चरण में 3 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराया गया था। इससे पहले जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगायी गई थी, उन्हें व कुछ अन्य को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा मिली थी। इन पोस्टल बैलेट मत को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने रखवाया था। गत दिवस जब मतों की गणना करायी गई तो उसमें सपा से जलालपुर विधायक बने राकेश पांडेय को सबसे ज्यादा समर्थन हासिल हुआ। राकेश को कुल 93 हजार 668 मत हासिल हुए थे। इसमें उन्हें पोस्टल बैलेट के 1218 मत भी मिले थे। राकेश के बाद 821 मत टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा को मिले, जबकि आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने 758 मत हासिल किए।
विज्ञापन

कटेहरी से विधायक लालजी वर्मा व अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर को 716-716 मत प्राप्त हुए। अकबरपुर के बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा को 277, भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 198, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल को 6 मत मिले। कटेहरी में बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय को 296, निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को 280 तथा आम आदमी पार्टी रामबरन प्रजापति को 12 पोस्टल मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रागिनी पाठक को 17, बसपा प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह को 360, भाजपा प्रत्याशी सुभाषचंद्र राय को 231 तथा जन अधिकार पार्टी के विनय कुमार मौर्य को 10 बैलेट मत हासिल हुए। टांडा में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा को 215, कांग्रेस प्रत्याशी मेराजुद्दीन को 5, बसपा प्रत्याशी शबाना खातून को 206 तथा एआईएमआईएम के इरफान अहमद को 11 पोस्टल मत मिले। आलापुर के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणीराम को 304, बसपा प्रत्याशी केशरा देवी गौतम को 210, कांग्रेस प्रत्याशी सत्यमवदा को 4 तथा विकासशील इंसान पार्टी की प्रेमलता को 16 पोस्टल मत हासिल हुए। सभी 60 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 6 हजार 986 पोस्टल मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed