{"_id":"6109816f8ebc3ec3881516e0","slug":"rajinikanth-became-president-and-sheshnath-mishra-became-minister-ambedkar-nagar-news-lko5897792179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत अध्यक्ष व शेषनाथ मिश्र बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनीकांत अध्यक्ष व शेषनाथ मिश्र बने मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अकबरपुर की जिला कमेटी का मंगलवार को गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से रजनीकांत मिश्र को फिर से अध्यक्ष व शेषनाथ मिश्र को मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस दौरान कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हक की आवाज पूरी मजबूती के साथ बुलंद की जाएगी। संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मजबूत संगठन के आधार पर ही किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है।
अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में चुनाव अधिकारी डीएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से फिर से पुरानी कमेटी को ही बहाल कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि रजनीकांत मिश्र को अध्यक्ष, शेषनाथ मिश्र को मंत्री, कलीम अशरफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मिश्रीलाल को वरिष्ठ मंत्री चुना गया।
इस दौरान प्रमोद तिवारी, वीके दुबे, सुरेश, मनीष सिंह, राकेश, रणविजय आदि मौजूद रहे। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वे सभी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। सभी को सम्मान दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों के अधिकार को हासिल करने के लिए पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद की जाएगी।