फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain opened the pole, water logging in many places

बारिश ने खोली पोल, जगह-जगह जलभराव

Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rain opened the pole, water logging in many places
अंबेडकरनगर के गांधीनगर मोहल्ले में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। झमाझम बारिश ने रविवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने को लेकर की गईं तैयारियों की पोल खोल दी। जगह-जगह हुए जलभराव से नागरिकों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से होकर गुजरने वालों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि यदि नियमित सफाई कराई जाती और समय रहते नालों का निर्माण कराया गया होता, तो इस प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। सुबह बूंदाबांदी भी कुछ क्षेत्रों में हुई। दोपहर बाद से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। ज्यादातर क्षेत्रों में कुछ देर ही बारिश हुई, लेकिन झमाझम हुई। शाम को भी बारिश का सिलसिला जिला मुख्यालय व अन्य क्षेत्रों में चला। इस बीच झमाझम हुई बारिश से जिला मुख्यालय पर जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका द्वारा जलभराव समस्या दूर करने के जो दावे किए जा रहे थे, उसकी जलभराव ने पोल खोल दी। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम से बनगांव रोड तक की सड़क जलाशय में तब्दील हो गई। इसी प्रकार कृषि भवन के निकट, कलेक्ट्रेट के पास, बस स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी, नवीन मंडी क्षेत्र में नाले व नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे आवागमन करने वालों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। गंदे पानी से होकर गुजरने वालों ने इस बीच कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों में भी जलभराव के चलते नागरिकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी की हो समुचित व्यवस्था
मीरानपुर के अशोक कुमार व राकेश ने कहा कि यदि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए तो अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर होने वाली जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा नाले व नालियों की नियमित सफाई भी किए जाने की जरूरत है। बस स्टेशन क्षेत्र के सुदीप व रंजीत ने कहा कि सिर्फ कागजी दावे से कुछ होने वाला नहीं है। इसे जमीनी हकीकत देने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। न सिर्फ नाले व नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, बल्कि नए नालों का भी निर्माण कराया जाए। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

किसानों के खिले चेहरे
रविवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अकबरपुर के किसान रामसजीवन व अतुल कुमार ने कहा कि यदि इसी प्रकार की बारिश समय-समय पर होती रहे, तो धान की सिंचाई संबंधित समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। इसका उपज को भी व्यापक लाभ मिलेगा। मरथुआ सरैया के गयादीन पांडेय व मनोज ने कहा कि रविवार को हुई बारिश से काफी राहत मिली है। मौजूदा समय में धान की सिंचाई की जरूरत है। ऐसे में बारिश होने से इस प्रकार की समस्या काफी हद तक दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed