{"_id":"6a8dda45758c87cf6d0a6489","slug":"rain-fell-throughout-the-night-strong-afternoon-sunshine-increased-the-humidity-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163601-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रातभर हुई बारिश, दोपहर बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रातभर हुई बारिश, दोपहर बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस
Tue, 25 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के टांडा मार्ग पर कृषि भवन के निकट दुकान के सामने हुआ जलभराव।
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलते ही उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों के किनारे जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। डीएम कार्यालय से लेकर टांडा मार्ग, बसखारी मार्ग पर सड़कों के किनारे जलभराव होने से पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस साल 56 एमएम अधिक हो चुकी है बारिश
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार जून, जुलाई व अगस्त में 56 एमएम अधिक बारिश हो चुकी है। कृषि विभाग के आंकड़ाें के अनुसार पिछले वर्ष 24 अगस्त तक कुल 340.51 एमएम बारिश हुई थी जबकि इस बार इस तिथि तक 396.2 एमएम बारिश हो चुकी है। अगस्त माह में अब तक पांच व 24 अगस्त को 16-16 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तेज हवा से गिरा गन्ना
कटेहरी। सोमवार रात हुई बारिश और तेज हवा से टेउआ जलालपुर गांव निवासी किसान प्रेम नारायण दुबे की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल खेत में गिर गई। फसल गिरने से किसान को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसान प्रेम नारायण दुबे ने बताया कि गन्ना गिर जाने से अब चूहों के फसल को नुकसान पहुंचाने का डर है।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल
कटेहरी। प्राथमिक विद्यालय चककोड़ार के पास करीब 100 मीटर संपर्क मार्ग जर्जर होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है। प्रधानाध्यापक रामऔतार ने बीडीओ जगन्नाथ चौधरी को शिकायती पत्र देकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चककोड़ार-इच्छुपुर संपर्क मार्ग पर विद्यालय के पास जगह-जगह गड्ढे हैं। संवाद