{"_id":"674a1170c28f23575b0a2054","slug":"raid-on-fertilizer-and-seed-shop-16-samples-taken-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125308-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खाद व बीज की दुकान पर छापा, 16 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खाद व बीज की दुकान पर छापा, 16 नमूने लिए
Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में खाद व बीज की मिलावट को जांचने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी व अपर जिला कृषि अधिकारी ने 12 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरन खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं के 16 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि शुक्रवार को अकबरपुर, भीटी व कटेहरी की छह से अधिक दुकानों पर छापा मारा गया। कटेहरी स्थित शर्मा बीज भंडार से कीटनाशक दवाओं के दो नमूने लिए गए। भीटी बाजार स्थित वर्मा बीज भंडार से गेहूं की दो प्रजाति के बीज व एक कीटनाशक दवा का नमूना लिया गया। इसी बाजार में जुआरी फार्मा हब लिमिटेड से दो खाद व दो बीज के नमूने लिए गए। अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित कुमार साहू ने टांडा तहसील की छह खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा गया। चार बीज व तीन खाद के नमूने लिए। बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।