फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   raid of police in kashiram colony

इनामी बदमाशों को पकडने के लिए दो जिलों की पुलिस का छापा

Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
raid of police in kashiram colony
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी में इनामी बदमाश के छिपे होने की सूचना पर शनिवार रात दो जिलों की स्वाट टीम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। लगभग दो घंटे तक चले जांच अभियान के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कटरिया याकूबपुर कांशीराम शहरी आवासीय कॉलोनी अक्सर विवाद के घेरे में रहती है। कभी अराजकतत्वों के आने-जाने की शिकायत सामने आती है तो कभी बदमाशों के ठहरने का मामला प्रकाश में आता रहता है। शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों राजेसुल्तानपुर में बैंक कर्मचारी की हुई हत्या के मामले में शामिल एक इनामी बदमाश समेत दो शातिर कांशीराम कॉलोनी में छिपे हैं। इस पर अंबेडकरनगर जनपद की स्वाट टीम के अलावा आजमगढ़ जनपद की स्वाट टीम ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर कॉलोनी में छापा मारा। देर रात छापा पड़ने से संबंधित क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने लगभग दो घंटे तक कॉलोनी की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। एक-एक आवासों को खुलवाकर पुलिस ने तलाशी ली फिर भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस की इस कवायद से तमाम अराजकतत्वों के अब आवासीय कॉलोनी से कुछ दिनों तक किनारा कसने की उम्मीद बढ़ गई है। कॉलोनी के नागरिकों का कहना था कि यह छापा बहुत जरूरी था। अगले कुछ दिनों तक अब कॉलोनी में एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि इनामी बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर छापा मारा गया था। हालांकि संबंधित सूचना सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed