Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raid in one diagnostic center and two private hospitals, doctors not found

Ambedkar Nagar News: एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो निजी अस्पतालों में छापा, नहीं मिले डॉक्टर

Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Raid in one diagnostic center and two private hospitals, doctors not found
बसखारी में अस्पताल के अवैध संचालन पर नोटिस चस्पा करने केे बाद मौजूद अधिकारी।
अंबेडकरनगर। एसीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने शुक्रवार को एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो निजी अस्पतालों में छापा मारा। मौके पर अस्पताल में मरीज तो मिले, लेकिन कोई चिकित्सक या कर्मी उपस्थित नहीं था। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देते हुए शनिवार तक तलब कर लिया। कहा कि अस्पताल पंजीयन की पत्रावली लेकर उपस्थित नहीं हुए तो सभी का पंजीयन निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों शिकायत के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने डिप्टी सीएमओ के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर बसखारी पहुंच गए। सेंटर में कोई चिकित्सक नहीं था, मगर 10 से अधिक मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में बलवंत पाल नाम का मरीज मौजूद था। उसने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने आया है। अभी डाॅक्टर साहब यहीं पर थे। हालांकि, स्टाफ ने इससे इन्कार किया और बताया कि अभी चिकित्सक आए ही नहीं हैं। दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों ने सेंटर में नोटिस चस्पा कर कागजात के साथ प्रबंधन को सीएमओ कार्यालय में तलब कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बाजार के ही आशुतोष हास्पिटल एवं हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां भी कोई चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल में सात से अधिक मरीजों का हड्डी का आपरेशन हुआ था। चार लोग अस्पताल से मिली डेट पर आपरेशन कराने आए थे। यहां भी स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक नहीं आए हैं। इस पर टीम ने यहां भी नोटिस देते हुए अस्पताल प्रबंधन को शनिवार को कार्यालय बुलाया है। इसके बाद टीम ने अमन हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। यहां भी नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त करने की होगी कार्रवाई
डायग्नोस्टिक सेंटर सहित दोनों अस्पताल को नोटिस दी गई है। यदि शनिवार को संबंधित अस्पताल के संचालक पंजीकरण की पत्रावली के साथ कार्यालय नहीं आए तो पंजीयन निरस्त करने के लिए डीएम को पत्रावली भेजी जाएगी। साथ ही छोलाछाप की श्रेणी में रखते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। -डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed