फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rahul's cot conference today, preparations completed

राहुल का खाट सम्मेलन आज, तैयारियां पूरी

Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rahul's cot conference today, preparations completed
राहुल गांधी - फोटो : demo pic

सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में शुक्रवार को पवित्र शिवबाबा में होने वाले खाट सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल डेढ़ हजार खाट लगायी जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। राहुल गांधी सड़क मार्ग से किछौछा दरगाह शरीफ माथा टेकने जाएंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम को देखते हुए फैजाबाद मार्ग पर जिला मुख्यालय से शिवबाबा तक अपराह्न तीन से शाम 7 बजे तक रूट डायवर्जन भी कर दिया गया है। उधर, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। गौरतलब है कि किसान महायात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अपराह्न साढ़े चार बजे के करीब पवित्र शिवबाबा मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां वे खाट सम्मेलन को संबोधित करेंगे। किसानों के लिए यहां लगभग डेढ़ हजार खाट लगायी जा रही हैं। मंच से लेकर खाट लगवाने तक का जिम्मा प्रशांत किशोर की टीम के सदस्यों ने संभाल रखा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने के लिए वॉल राइटिंग से लेकर पोस्टर-बैनर तक की झड़ी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, कांग्रेस नेता अनीस खां, अमित जायसवाल, संजय सिंह, डॉ. विजयशंकर तिवारी आदि ने गुरुवार को शिवबाबा मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी चार बजकर 35 मिनट पर सम्मेलन में पहुंचेंगे। यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक वे किसानों से रू-ब-रू होने के बाद सड़क मार्ग से किछौछा दरगाह शरीफ के लिए निकलेंगे।

पुरानी अकबरपुर तहसील तिराहे व बरियावन बाजार में उनका स्वागत होगा। दरगाह में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी एनटीपीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को गुरुवार देर शाम एसपीजी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रशासन ने भी अपने स्तर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


अपराह्न तीन बजे के बाद अकबरपुर तहसील तिराहे से लेकर शिवबाबा के आगे अन्नावां तक देर शाम सात बजे तक के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एएसपी राहुल राज ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed