फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Radiologist returned from leave, ultrasound started

अवकाश से लौटा रेडियोलॉजिस्ट, शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड

Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Radiologist returned from leave, ultrasound started
अंबेडकरनगर। एक सप्ताह से जिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड की जांच का कार्य पुन: शुरू हो जाने से मरीजों को बढ़ी राहत मिली है। अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के बीते सप्ताह अवकाश पर चले जाने से जांच का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा था। मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से वापस लौटने के बाद अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य फिर से पहले की तरह शुरू हो पाया। सप्ताह भर जांच न होने से परेशान रहे मरीजों व तीमारदारों ने इस तरह की दिक्कत से बचाने के लिए अस्पताल में कम से कम दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती किए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डा. पीएन यादव बीती 23 मार्च को अवकाश पर चले गए थे। 28 मार्च तक उनके अवकाश पर रहने के कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच से जुड़ी सभी जांच व अन्य कार्य पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर निजी केंद्रों पर मनमानी दर महंगी जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा था। मंगलवार को जिला अस्पताल में ड्यूटी पर वापस पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट डा. पीएन यादव के बाद मरीजों की जांच कार्य पुन: पहले की तरह शुरू हुआ। दिन भर में कुल 35 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed