फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Race to become the best panchayat begins, 35 applications received

Ambedkar Nagar News: उत्कृष्ट पंचायत बनने की दौड़ शुरू, आए 35 आवेदन

Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Race to become the best panchayat begins, 35 applications received
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जुलाई माह में अब तक जिलेभर से 35 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पात्र ग्राम पंचायतों को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है ऐसे में अंतिम संख्या में बदलाव की संभावना बनी हुई है। अब तक मिले आवेदनों में बसखारी विकासखंड सबसे आगे है। यहां की ग्राम पंचायतों से आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद कटेहरी, अकबरपुर व भियांव से पांच-पांच आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

विकासखंडवार स्थिति देखें तो जलालपुर से चार, रामनगर से तीन, टांडा व भीटी से दो-दो और जहांगीरगंज से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायतें 31 जुलाई तक पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के दौरान पंचायतों को 100 अंकों की प्रश्नावली भरनी होगी। इसके साथ ही पंचायतों को अपने विकास कार्यों, उपलब्धियों और किए गए नवाचारों से जुड़े दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। अभिलेखों के सत्यापन के बाद जिला स्तरीय समिति पंचायतों का मूल्यांकन करेगी। चयनित प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे जहां अंतिम चयन के बाद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed