{"_id":"68dc309a420fd77ad4091ee5","slug":"queues-lined-up-in-the-pandals-to-see-mata-rani-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143015-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पंडालों में माता रानी के दर्शन के लिए लगी कतार
Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
चौक शहजादपुर में मां के दर्शन के लिए पंडालों में लगी कतार।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पूजा पंडालों ने अपनी भव्यता और अनोखी रचनात्मक सजावट से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौक शहजादपुर में मां के दर्शन के लिए पंडालों में लंबी कतार लगी रही। महिलाओं से लेकर बड़े बुजुर्ग बच्चे सभी इस दौरान माथा टेकते नजर आए। नई सड़क शहजादपुर पर युवा देवी गीतों पर थिरकते नजर आए। भूतिया महल के रूप में सजे पंडाल ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इस दौरान श्रद्धालु सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए।
मां दुर्गा की प्रतिमा को फूलों, दीपों और पारंपरिक कलाकृतियों से सजाया गया। पंडालों में बज रहे भक्ति और धार्मिक गीतों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। मंदिरों और पंडालों में गूंजते माता के भजन और मां के स्तुति गीतों ने श्रद्धालुओं के मन को भावविभोर कर दिया। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाकर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से पंडालों तक पहुंचाया गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा।