फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Purchase Center

Ambedkar Nagar News: धान खरीद के लिए खोले जाएंगे 63 केंद्र

Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Purchase Center
अंबेडकरनगर। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में 63 केंद्र खोले जाएंगे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि गत दिनों केंद्रों की सूची प्रशासन को भेजी गई थी जिसे डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

धान खरीदे के लिए खाद्य विभाग 24, पीसीएफ 31, यूपीएसएस छह और भारतीय खाद्य निगम दो केंद्र खोलेगा। धान उत्पादन के मामले में जिले का विशेष स्थान है। एक लाख 16 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। किसानों को धान बिक्री में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। खाद्य विभाग की वेबसाइट पर धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद उनकी खतौनी का सत्यापन होगा। इससे धान की फसल तैयार पर उन्हें सरकारी केंद्र पर बेचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed