फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Puja pandal resonated with the echo of Ganpati Bappa Moria

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज से गूंजे पूजा पंडाल

Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Puja pandal resonated with the echo of Ganpati Bappa Moria
अंबेडकरनगर। पूजा पंडालों में सोमवार को दिन भर गणपति बप्पा मोरिया व जय गणेशा के उद्घोष गूंजते रहे। पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मोदक का भोग लगा कर भगवार गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर उनके चरणों में माथा टेक कर खुशहाली का वरदान मांगा। पंडालों में सुबह से शुरू हुआ विशेष पूजा अर्चना का दौर देर शाम तक जारी रहा। पूजा समितियों द्वारा इस दौरान कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व का उल्लास सभी जगह दिख रहा है। वैसे तो 14 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है लेकिन 14 सितंबर को मंगलवार होने के चलते अब विसर्जन 15 सितंबर बुधवार को होगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर, पुराना तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, लोहा मण्डी, पटेलनगर, बस स्टेशन क्षेत्र के साथ ही रगडग़ंज, अरिया बाजार, टांडा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, रामनगर, आलापुर, जलालपुर, हजपुरा, कटेहरी, भीटी, अहिरौली, महरुआ समेत कई अन्य क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का दर्शन किया और भगवान के चरणों में माथा टेक कर लड्डू व मोदक का भोग भी लगाया। पूजा पंडालों में पूजन अर्चन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पूजा समितियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed