{"_id":"61d093ea5d31fe25da6c9797","slug":"pucca-houses-will-be-built-for-768-people-ambedkar-nagar-news-lko611535372","type":"story","status":"publish","title_hn":"768 लोगों के बनेंगे पक्के आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
768 लोगों के बनेंगे पक्के आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पक्के आवास में रहने का सपना देखने वाले 768 पात्रों को सरकार ने नववर्ष का बड़ा तोहफा दिया है। शीघ्र ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत संबंधित के खाते में प्रथम किस्त के रूप मेें 50 हजार रुपये की दर से 3 करोड़ 84 लाख रुपये भेज दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनके आवास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। इसके अलावा 1182 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की दर से 17 करोड़ 73 लाख रुपये भेज दिए जाएंगे। इस प्रकार कुल 1950 पात्रों के खाते में योजना के तहत 21 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि भेज दी जाएगी।
शहरी क्षेत्रों में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्रों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख, जबकि तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों के 16 हजार 136 लोगों ने आवेदन किया था। सत्यापन के बाद 2657 आवेदक अपात्र पाए गए। 13 हजार 479 की तुलना में 12 हजार 500 पात्रों को योजना का लाभ अलग-अलग किस्तों में दिया जा रहा है। शेष बचे 929 पात्रों की तुलना में सरकार ने 768 पात्रों को नए वर्ष का बड़ा तोहफा दिया है।
संबंधित पात्रों का पक्के आवास में रहने का सपना नए वर्ष की शुरुआत में ही पूरा होने जा रहा है। डूडा के सहायक अभियंता ऋषिकेश ने बताया कि 768 पात्रों के खाते में शीघ्र ही प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से 3 करोड़ 84 लाख रुपये खाते में भेज दिए जाएंगे, जिससे उनके आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। संबंधित पात्रों द्वारा उपभोग प्रमाणपत्र देने के बाद खाते में द्वितीय किस्त की राशि भेजी जाएगी। बताया कि शेष 168 पात्रों के कागजात में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी होने के चलते उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गड़बड़ी को दूर कर उनके खाते में भी प्रथम किस्त की राशि भेज दी जाएगी। बताया कि इसके अलावा 1182 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की दर से 17 करोड़ 73 लाख रुपये भेजे जाएंगे। इस प्रकार कुल 1950 पात्रों के खाते में 21 करोड़ 57 लाख रुपये भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पांच तक भेजी जाएगी राशि
उम्मीद है कि 5 जनवरी तक चयनित 1950 पात्रों के खाते में प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत भेज दी जाएगी। 768 पात्रों के खाते में प्रथम, तो 1182 पात्रों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि भेजी जाएगी।
-पवन जायसवाल, एसडीएम सदर/प्रभारी डूडा