{"_id":"67b0921eac0fc3631508828b","slug":"public-service-center-operator-beaten-with-stick-and-looted-rs-381-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129568-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र संचालक को डंडा मारकर लूटे 3.81 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जनसेवा केंद्र संचालक को डंडा मारकर लूटे 3.81 लाख
Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
संगम कुमार, जन सेवा केंद्र संचालक
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर में बैंक से रुपये निकालकर जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक नोनहरा निवासी संगम कुमार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने डंडा मारकर घायल कर दिया। संजय जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश उनका रुपयाें से भरा बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
जैतपुर के नोनहरा निवासी संगम कुमार अचल नगर बाजार में जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। वह केंद्र पर रुपये की जमा-निकासी का काम भी करते हैं। शुक्रवार को वह यूनियन बैंक गए थे। वहां से उन्होंने 3.81 लाख रुपये निकाले। बैंक से निकले के बाद वह नेवादा इंटर कॉलेज के पास रुककर कुछ सामान की खरीदारी की। संजय वहां से जैसे ही वह घर जाने के लिए निकले, तभी बाइक सवार नकाबपोश उनके पास पहुंचा और सिर पर डंडा मारकर जख्मी कर गिरा दिया।
इसी बीच बदमाश उनका रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला। पीड़ित ने थाने जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने जैतपुर के नितेश यादव के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व से दोनों के मध्य विवाद की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।