फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PRV will secure access to the crime scene

Ambedkar Nagar News: पीआरवी घटनास्थल पर पहुंच सुरक्षित करेगी क्राइम सीन

Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
PRV will secure access to the crime scene
अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया (कन्विक्शन रेट) को और पुख्ता करने के लिए यूपी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब डायल 112 की पीआरवी (पायलट रिस्पांस व्हीकल) न केवल घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचेगी, बल्कि स्थानीय पुलिस के आने तक क्राइम सीन को पूरी तरह सुरक्षित करने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
विज्ञापन

जिले में 30 से अधिक पीआरवी चार पहिया वाहन हैं। अक्सर देखा गया है कि किसी वारदात के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। इससे फिंगर प्रिंट्स, फुट प्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य नष्ट हो जाते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पीआरवी कर्मियों को अब घटनास्थल की घेराबंदी करनी होगी। ताकि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य अपने मूल स्वरूप में मिल सके।
विज्ञापन

-----
पीआरवी कर्मियों को मिली विशेष ट्रेनिंग-
इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा चुका है। घटनास्थल के चारों ओर येलो टेप का प्रयोग कर सुरक्षा घेरा बनाना होगा। पीआरवी कर्मी स्थानीय पुलिस के आने से पहले मोबाइल के जरिए घटनास्थल की प्रारंभिक स्थिति को दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
अब अपराधी बच नहीं पाएंगे

अपराध स्थल को सुरक्षित करना केस की सफलता की पहली सीढ़ी है। पीआरवी कर्मियों की सजगता से अब विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों का महत्व बढ़ेगा और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने में मदद मिलेगी। अब एक भी अपराधी साक्ष्य अभाव में नहीं बच पाएगा।

हरेंद्र कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed